Kanpur: सपा विधायक Irfan Solanki और उनके र‍िश्‍तेदारों के घर ED की रेड, सभी के मोबाइल जब्‍त, कई जगह छापेमारी

सपा व‍िधायक इरफान सोलंकी और उनके र‍िश्‍तेदारों के घर ईडी ने छापा मारा है। गुरुवार की सुबह-सुबह छह वाहनों से ईडी के अधि‍कारि‍यों ने पहुंचकर जांच शुरू की। सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर ल‍िए गए हैं।

0
310

न्यूज़लिंक हिंदी। सपा व‍िधायक इरफान सोलंकी और उनके र‍िश्‍तेदारों के घर ईडी ने छापा मारा है। गुरुवार की सुबह-सुबह छह वाहनों से ईडी के अधि‍कारि‍यों ने पहुंचकर जांच शुरू की। सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर ल‍िए गए हैं। बता दें क‍ि इरफान सोलंकी इस समय महाराजगंज जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ 14 मार्च को आगजनी और आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में फैसला आना है।

ये भी पढ़े : UP News: जौनपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकार हत्या, इलाके में हड़कंप

सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान, अरशद और इरफान के पिता स्व. हाजी मुस्ताक के पुराने घर पर ईडी ने छापा मारा है। सुबह 6 बजे ईडी अफसर अर्द्धसैनिक बल के साथ विधायक के घर पहुंचे। इरफान के घर की बालकनी पर महिला अर्द्धसैनिक बल तैनात क‍िया गया है। सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर ल‍िए गए हैं। अर्द्धसैनिक बल ने मकान को घेर लिया है। किसी को भी बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं है। जांच चल रही है।

ये भी पढ़े : UP News: 13 हजार अवैध मदरसे बंद करने की सिफारिश, SIT जांच में खाड़ी देशों से फंडिंग का कनेक्शन मिला

सपा विधायक पर कानपुर में जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी की नजीर फातिमा के घर आगजनी करने का आरोप है। पीड़िता ने सोलंकी पर जमीन कब्जाने के लिए घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद दिसंबर 2022 में इरफान सोलंकी को जेल भेज दिया गया था। हालांकि इरफान सोलंकी ने खुद को निर्दोष बताते हुए उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। सपा विधायक इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। साल 2011 में भी उन पर आईएएस अधिकारी ऋतु महेश्वरी से दुर्व्यवहार का आरोप लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here