न्यूज़लिंक हिंदी। यमन के हूती विद्रोहियों ने बीते कल यानी बुधवार को अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर मिसाइल से हमला कर दिया था। इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को गंभीर चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि व्यापारिक पोत एमएससी स्काई-2 पर चार मार्च को भारतीय समयानुसार शाम लगभग सात बजे अदन से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में हमला किया गया था। भारतीय नौसेना ने जहाज के लिए युद्धपोत आईएनएस कोलकाता को तैनात किया था।
#WATCH | Indian Navy warship deployed for Maritime Security Operations swiftly responded to a Maritime Incident in the Gulf of Aden on 6th March,
Barbados Flagged Bulk Carrier MV True Confidence was reportedly hit by a drone/ missile, approx 55 nm southwest of Aden resulting in… pic.twitter.com/siH9MYqKGH
— ANI (@ANI) March 7, 2024
मिसाइल से हमला किया गया था
भारतीय नौसेना ने बताया, जहाज ट्रू कॉन्फिडेंस पर कथित तौर पर अदन के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 55 एनएम की दूरी से एक ड्रोन या मिसाइल से हमला किया गया था। हमले की वजह से जहाज पर आग लग गई, जिसकी वजह से चालक दल को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं।
चालक दल के 21 सदस्यों को बचाया
नौसेना ने बताया कि आईएनएस कोलकाता घटनास्थल पर पहुंची। हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मदद से एक भारतीय नागरिक सहित चालक दल के 21 सदस्यों को बचाया। जहाज की चिकित्सा टीम ने घायल चालक दल का इलाज किया।
नौसेना प्रमुख ने पणजी के पास नौसेना समर महाविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से कहा कि भारतीय नौसेना लाल सागर और हिंद महासागर क्षेत्र के बीच आवाजाही में सभी व्यापारिक जहाजों की मदद कर रही है। मुख्य रूप से, हम भारतीय-ध्वजांकित जहाजों को देख रहे हैं, लेकिन हमारी मदद मांगने वाले किसी भी जहाज को सहायता प्रदान की जा रही है। भारतीय नौसेना ने (हमलावरों को) स्पष्ट संदेश दिया है कि हम हिंद महासागर को असुरक्षित बनाने वाले ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें : Greater Noida: वेस्ट की गौर सिटी में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल, सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान

