Kanpur: रिहायशी इलाके में आग लगने से मचा हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके से मौजूद

निवासियों का आरोप है कि इस बिल्डिंग में भी कारखाना चलता है, जिसकी वजह से आग लगी है। यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह की आग लगी है।

0
348

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रिहायशी इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया। हर जगह अफरा- तफरी का सनाटा छा गया। बता दे कि कानपुर के सेंट्रल जोन थाना चमनगंज क्षेत्र अंतर्गत इलाके की एक चार मंजिला बिल्डिंग में रात करीब 8 बजे आग लग गयी। इतना सारा धुआं उठता देख शोर मचने लगा। वहीं बिल्डिंग में फंसे लोगों ने फायरबिग्रेड को तत्काल सूचना दी।

बता दे कि आग लगने की सूचना पर सीएफओ दीपक शर्मा समेत आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़िया और सेंट्रल जोन पुलिस की 6 थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी। बहुत कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और पुलिस और फायरबिग्रेड की टीम ने रेस्क्यू करके धीरे-धीरे सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बिल्डिंग में भी कारखाना चलता
स्थानीय निवासियों ने बताया कि वहां की इमारतों में अवैध रूप से जूते, चप्पल सहित कई चीज़ों के कारखाने चलते हैं। इसकी वजह से ऊपर की मंजिल में रहने वाले रिहायशी फ्लैट के लोग हमेशा खतरे में रहते हैं। निवासियों का आरोप है कि इस बिल्डिंग में भी कारखाना चलता है, जिसकी वजह से आग लगी है। यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह की आग लगी है।

ये भी पढ़ें :Bollywood: अमिताभ बच्चन ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में खरीदा प्लॉट, जानें कितनी है जगह और कीमत

बीते कुछ महीनें पहले बांसमंडी इलाके में कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी, जिसके लिए एक हफ्ते तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा था। उस आग में हजारों करोड़ का सामान जल कर खाक हो गया था। इसके बावजूद बिल्डिंग बिना मानकों के बनती जा रही है।

लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रूपम चौराहे के पास एक चार मंजिला इमारत में आग लगी थी, जिसमें लोग फंसे हुए थे फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं आपको बता दे की आग पर भी लगभग काबू पा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here