Kanpur : पुलिस आवास के बाहर लाइव धमकी,सबूत लाइए-गोली मारिए, बंगले के बाहर खड़ा हूं, कमिश्नर को चेतावनी देने वाला हुआ गिरफ्तार

0
198

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के नौबस्ता थाने में छह वसूलीबाजों पर रंगदारी और धमकी देना का मुकदमा दर्ज हुआ था। आशीष अवस्थी देर रात पुलिस आयुक्त आवास के सामने पहुंचा और वाट्सएप ग्रुपों पर अपनी लाइव लोकेशन डालकर चेतावनी दी।

उसने लिखा- साहब सबूत लाइए, फांसी पर चढ़ाइए, गोली मारिए, आपके बंगले के बाहर मै खड़ा हूं। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपित को साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

यशोदा नगर निवासी गौरव पांडेय की तहरीर पर पिछले दिनों नौबस्ता थाने में खुद को पत्रकार बताने वाले यशोदा नगर एम ब्लाक निवासी आशीष अवस्थी, उसके साथी प्रदीप राठौर, शोभित सिंह, विक्रांत और दो अन्य लोगों पर 10 हजार रुपये रंगदारी न देने पर हत्या करने, फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा पूर्ण तरह दर्ज किया गया था।

मुकदमे से बौखलाया आशीष मंगलवार देर रात पुलिस आयुक्त आवास के बाहर पहुंच गया। वाट्सएप ग्रुपों पर अपनी लोकेशन डालते हुए पुलिस आयुक्त के नाम प्रार्थना पत्र की पीडीएफ डाली। जिसमें लिखा था कि उनके इशारे पर फर्जी एफआइआर दर्ज की जा रही है।

यदि तत्काल कोई आदेश जारी नहीं किया गया, तो वह उनकी फर्जी कार्रवाई को द्वेष भावना से मानकर आत्महत्या के लिए पूर्ण विवश होगा। रात को पुलिस ने आशीष को नहीं छेड़ा, मगर सुबह होते ही वह सक्रिय हुई। डीसीपी दक्षिण रवीन्द्र कुमार ने एक विशेष टीम का गठन भी किया। बुधवार की दोपहर नौबस्ता पुलिस टीम ने आशीष और उसके साथी प्रदीप राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here