न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय ने परिवार समेत सिर मुंडवाया है। बता दे की वह पिछले दिनों तिरुपति बाला जी मंदिर दर्शन करने गयी थी। गुरुवार को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
महापौर प्रमिला पांडेय ने अपने 33 सेकंड के वीडियो में कहते दिखी की उन्होंने अपने पति, बेटों बहुओं और छोटे बच्चों के साथ बाला जी सरकार के चरणों में बाल अर्पित किए हैं। pic.twitter.com/KNOeQJaMQJ
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 21, 2023
महापौर को देख चर्चा शुरू हो गयी। नगर निगम में भी पार्षद और कर्मचारियों ने उनके वीडियो को लेकर चर्चा की।
महापौर प्रमिला पांडेय ने अपने 33 सेकंड के वीडियो में कहते दिखी की उन्होंने अपने पति, बेटों बहुओं और छोटे बच्चों के साथ बाला जी सरकार के चरणों में बाल अर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज सुबह से लाइन में लगी थी, दर्शन हो गए हैं। प्रभु सबको खुश रखे।
ये भी पढ़ें : Britain: ब्रिटेन पुलिस ने भारतीय छात्र का शव किया बरामद, 14 दिसंबर से था लापता

