न्यूज़लिंक हिंदी। आज कल तेज रफ़्तार से हादसे आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं , किदवई नगर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने स्कूटी सवार महिला व उसकी बेटी को टक्कर मार दी।
हादसे में महिला की मोके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी की गंभीर रूप से घायल हो गई ,और उसकी कूल्हे की हड्डी टूट गई। कार नाबालिग लड़के बिना लाइसेंस के चला रहे थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कार में दो लड़कियां भी मोजोद थीं, सभी नाबालिक थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सारे सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

