Kanpur News: कांग्रेस ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

0
357

कांग्रेस ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, देश के लिए पूर्व में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के परिजनों को कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को घर जाकर सम्मानित किया।

साथ ही नगर ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला सबसे पहले पार्टी पदाधिकारियों के साथ 2017 में कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव के परदेवनपुर स्थित घर पहुंचे। और यहां पिता अरुणकांत यादव को सम्मानित किया।

और फिर इसके बाद इसके बाद मंगला विहार स्थित शहीद दीपक पांडेय के घर पहुंच उनके पिता रामप्रकाश पांडेय और मां रमा पांडेय को सम्मानित किया। वह बडगाम में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से शहीद हुए थे।

साथ ही जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन में शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। और मौके पर अभिषेक पाल, अंकित कन्नौजिया, शिवम पांडेय, संदीप मिश्रा भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here