न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने गुरुवार को कानपुर का दौरा किया। जहा़ वे सबसे पहले कांनपुर के स्टॉक एक्सचेंज आडोटोरियम ममेएक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात एक पुस्तक का विमोचन भी किया।
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने गुरुवार को कानपुर का दौरा किया । वे सबसे पहले कांनपुर के स्टॉक एक्सचेंज आडोटोरियम ममेएक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। pic.twitter.com/sjJdlMwPYd
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 21, 2023
कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी महिलाओं को लेकर सजक है। मिशन शक्ति योजना और अन्य योजनाओं के तहत महिलाओं को उनका लाभ मिल रहा है।
ये भी पढ़े : Kanpur news: कानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
लोकसभा में हुयी घटना के संबंध में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि वह घटना बहुत ही निंदनीय है। जो मूल घटना सुरक्षा संबंधित थी उसके लिए एजेंसियां काम कर रही है जिसमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुयी। अब ऐसे व्यापक प्रबंध होने चाहिए जिससे कि ऐसी घटना दोबारा न हो।
ये भी पढ़े : Kanpur News: साढ़ मामले में अपना दल की विधायिका सरोज कुरील ने पुलिस कमिश्नर से की मुलकात
टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति धनखड़ की नकल उतारने के मामले में उन्होंने कहा कि ये बहुत ही ग़लत है, जिसने किया उनकी नैतिकता संविधानिक पद के प्रति, संविधानिक संस्था के प्रति कितनी गलत है। ये कोई कामेडी शो का विषय नहीं है बल्कि एक गंभीर विषय है उनका निलंबन किया है वो बिल्कुल सही निर्णय रहा होगा।

