न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के बिल्हौर सड़क हादसे में घायल हुई निष्ठा की हालत गंभीर बनी हुई थी। जबकि तीनों बच्चे अब खतरे से बाहर है। वही आज सोमवार को निष्ठा दीक्षित की इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि बिल्हौर हादसे में घायल देवांश, कृतिका व सुयांश त्रिपाठी की हालत पहले से बेहतर है।
ये भी पढ़े : लाइव कॉन्सर्ट में आग बबूला हुए आदित्य नारायण, फैन पर निकाला गुस्सा, पहले मारा माइक, फेंका फोन, वीडियो वायरल
सोमवार को निष्ठा दीक्षित पुत्री देवेंद्र दीक्षित निवासी ग्राम आकीन थाना अरौल की हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से निष्ठा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
ये भी पढ़े : महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा तीसरा बड़ा झटका, अशोक चह्वाण ने दिया पद से इस्तीफा, जॉइन कर सकते हैं भाजपा
ये था मामला
अरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बच्चों से भरी हुई वैन ट्रक से टकरा गई। जिसमें एक बच्चे की मौत की खबर सामने आई है। जबकि इस हादसे में आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के समय वैन में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। मामले में परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना आरटीओ पास के वैन को रवाना कर दिया गया।

