न्यूज़लिंक हिंदी। श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉरीशस और श्रीलंका के साथ भारत की डिजिटल भुगतान कनेक्टिविटी का शुभारंभ किया।

आपको बता दें कि पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे की नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत और श्रीलंका ने द्वीप देश में यूपीआई की संस्कृति के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi, Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe and Mauritius Prime Minister Pravind Jugnauth participate in the launch of UPI services in the two countries, via video conferencing pic.twitter.com/EPTvyIRBq0
— ANI (@ANI) February 12, 2024
सीमा पार रिश्ते भी मजबूत होगा
इन दोनों देशों में यूपीआई सेवाओं का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हिंद महसागर क्षेत्र के तीनों देशों के लिए आज एक विशेष दिन है। आज हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल तरीके से जोड़ रहे हैं। यह लोगों से किए गए विकास के वादों का एक सबूत है। फिनटेक कनेक्टिविटी से न केवल सीमा पार लेनदेन में मदद मिलेगा, बल्कि सीमा पार रिश्ते भी मजबूत होगा। यूपीआई के पास अब नई जिम्मेदारी है।’
आगे उन्होंने कहा, ‘डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने भारत में बड़ा बदलाव लाया है। हमारे छोटे से छोटे गांव के छोटे से छोटे व्यापारी भी डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं। इसमें सुविधा के साथ रफ्तार भी है। ‘पड़ोसी पहले’ ही भारत की नीति है। हमारी समुद्री दृष्टिकोण एसएजीएआर है, जिसका मतलब क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास है। हमारा लक्ष्य पूरे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास करना है।’
आप लोगों के साथ जुड़कर बहुत खुशी हुई
यूपीआई की शुरुआत पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ ने कहा, ‘इस महत्वपूर्ण मौके पर आप लोगों के साथ जुड़कर बहुत खुशी हुई। रूपे कार्ड को हमारे राष्ट्रीय भुगतान स्विच के साथ सह ब्रांड किया गया है। MoCAS को मॉरीशस में घरेलू कार्ड के तौर पर माना जाएगा। भारत और मॉरीशस सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और लोगों से लोगों तक संबंध साझा करते हैं। यह संबंध सदियो से बना हुआ है। आज हम इसे एक नई दिशा की तरफ ले जा रहे हैं।’
सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को दर्शाता
श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके लिए यह दूसरा महत्वपूर्ण पल होगा। मैं आपको राम मंदिर की बधाई देता हूं। यह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को दर्शाता है। हजारों वर्षों से दोनों देशों के बीच भुगतान हो रहा है, लेकिन उस समय कोई सेंट्रल बैंक नहीं था। हमारे संग्राहलय में कई सिक्के मौजूद हैं, जिसे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित किया गया है। आज हम टेक्नोलॉजी को अपग्रेड कर रहे हैं। आपके पास श्रीलंका का क्यूआर और एनआईपीएल एक साथ है। जैसे-जैसे भारतीय पर्यटक श्रीलंका जाएंगे, इसका उपयोग हमारे देश के प्रत्येक गांव में किया जाएगा।’
एफिल टावर पर यूपीआई लॉन्च किया गया था
हाल ही में दो फरवरी को फ्रांस की राजधानी पेरिस में आइकॉनिक एफिल टावर पर यूपीआई लॉन्च किया गया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जब भारत दौरे पर आए थे, उस समय उन्होंने जयपुर में यूपीआई भुगतान की सहूलियत का अनुभव किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस में यूपीआई के औपचारिक लॉन्च की सराहना करते हुए कहा था, ‘यह यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें : Ayodhya: दिल्ली सीएम केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुचें रामलला दरबार

