Kanpur News : टी-20 लीग के दूसरे संस्करण के आयोजन ग्रीन पार्क स्‍टेडियम सहित इन मैदानों पर हो सकते हैं

0
238

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यूपी टी-20 लीग के दूसरे संस्करण के आयोजन की रूपरेखा फाइनल करने में जुट गया है। यूपीसीए इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में लीग का आयोजन कराने के साथ मुकाबले ग्रीन पार्क कानपुर के साथ लखनऊ और नोएडा के स्टेडियम में कराने की योजना भी बना रहा है।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यूपी टी-20 लीग के दूसरे संस्करण के आयोजन की रूपरेखा फाइनल करने में जुट गया है। यूपीसीए इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में लीग का आयोजन कराने के साथ मुकाबले ग्रीन पार्क कानपुर के साथ लखनऊ और नोएडा के स्टेडियम में कराने की योजना भी बना रहा है। यूपीसीए के शीर्ष पदाधिकारी लीग के आयोजन स्थल नीलामी टीमों की संख्या पर मुख्य रूप से मंथन करेंगे।

यूपीसीए के शीर्ष पदाधिकारी लीग के आयोजन स्थल, नीलामी, टीमों की संख्या पर मंथन करेंगे। यूपी टी-20 लीग के पहले संस्करण में फ्रेंचाइजी ने छह टीमों को खरीदा था। इस बार टीमों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके लिए कई फ्रेंचाइजी यूपीसीए से संपर्क कर रही हैं।

यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि पहले संस्करण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कई खिलाड़ी आइपीएल का हिस्सा बने हैं। दूसरे संस्करण में भी ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूपी टी-20 लीग क्रिकेटरों को खोजने की लीग है।

इससे ही उप्र की सीनियर, अंडर-23 टीम के चयन में मदद मिलेगी और उप्र रणजी, सैयद मुश्ताक अली जैसे टूर्नामेंट में मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि लीग का आयोजन एक से शुरू होकर 29 तक होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद किया जाएगा। इस बार भी हर टीम में आइपीएल खिलाड़ियों के साथ उप्र के अंडर-23, सीनियर टीम और अंडर-19 टीम से खेल रहे खिलाड़ियों को मौका भी मुख्य रूप से दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here