Kanpur: नितिन गडकरी करेंगे तीन राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण, कार्यक्रम की तैयारियां हुई शुरू

आपको बता दे कि वे चौड़े किए गए जीटी रोड, प्रयागराज राजमार्ग, नवनिर्मित उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग का लोकार्पण करेंगे। इन चारों परियोजनाओं की लागत लगभग 17500 करोड़ रुपये है।

0
219

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 15 फरवरी को शहर आएंगे। आपको बता दे कि वे चौड़े किए गए जीटी रोड, प्रयागराज राजमार्ग, नवनिर्मित उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग का लोकार्पण करेंगे। इन चारों परियोजनाओं की लागत लगभग 17500 करोड़ रुपये है।

नितिन गडकरी रिंग रोड का भी शिलान्यास करेंगे। वहीं उनके आने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री के 15 फरवरी को लोकार्पण,शिलान्यास के लिए यहां आने की पुष्टि की है। एडीएम (सिटी) राजेश कुमार ने भी संभावना जताई है।

जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले आठ जनवरी को कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के यहां, उन्नाव और रायबरेली आगमन के लिए प्रोटोकॉल जारी हुआ था, पर अचानक कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें : Gyanvapi: जूमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, मस्जिदों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here