न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। शहर में कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। रात में कुत्ते राहगीरों को दौड़ाकर घायल कर रहे हैं। कल्याणपुर सत्यम बिहार में आवारा कुत्तों ने महिला समेत छह साल के मासूम को काट लिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। मोहल्ले वालों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया, और घायलों को उपचार के लिये डॉक्टर के पास ले गये।
ये भी पढ़े : 14 राज्य, 85 जिले और 6200 KM… मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’
नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने में लापरवाही बरत रहा है। कागजों में तो आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य जोरों पर है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। कुत्तों की जनसंख्या को नियंत्रित करने के प्रयास भी सफल नहीं हो रहे हैं। जिसकी वजह से करीब एक लाख आवारा कुत्तों सड़कों पर घूम रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों में लगातार कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं। जो मानव जीवन के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। सरकारी अस्पताल में कुत्तों के काटने से घायल मजीजों की भीड़ है। सोमवार रात क्षेत्र में रहने वाले एक छह साल के बच्चे छोटू के पैर को चबा लिया। महिला उसे बचाने पहुंची तो कुत्ते ने उसपर भी हमला कर दिया।
मौहल्लों ने दौड़कर दोनों को बचाया। इस दौरान बच्चे के पैर से खून निकलने लगा। हादसे के बाद दोनों का उपचार हो रहा है। जसप्रीत सिंह ने बताया कि अगर आवारा जानवरों कुत्तों, सांड को सड़क मोहल्लों से नगर निगम नहीं पकड़ सकता तो नागरिकों को लट्ठ वितरण कर दे ताकि वह अपने परिवार की सुरक्षा कर सके।