न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। चौबेपुर गांव में सोमवार की शाम बरात आने की तैयारी चल रही थी। वहीं शाम छह बजे जब बारात अपने समय से पहुंची तो आगे की रस्में भी शुरू होने लगी। इस बीच पार्लर गई दुल्हन के गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया और बाद में पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
बता दे कि कानपुर देहात से लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर पहुंचे थे। जैसे ही मेहमान जनवासे में रुके और स्वागत के बाद शादी की रस्म पूरी करने की तैयारियां शुरू होने लगी। इस बीच पार्लर गई दुल्हन अचानक गायब हो गई।
यह जानकारी जब लड़की पक्ष को हुई तो खुशियों के माहौल में मातम छा गया। रिश्तेदारों ने किसी तरह लड़के पक्ष के लोगों को दुल्हन का स्वास्थ्य खराब होने की बात कहते हुए कुछ देर अगवानी से रोक कर युवती की खोजबीन शुरू कराई, हालांकि बाद में पता चला कि युवती पार्लर से अपने प्रेमी के साथ चली गई है।
प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है, स्वजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें : ज्ञानवापी केस में आया बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को मिला पूजा का अधिकार, व्यास जी तहखाने में होगी अब पूजा

