सामने आया पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज, पत्नी की मौत के बाद टूटा दुखों का पहाड़

राजस्थान के बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में मानवेंद्र सिंह, उनका बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर घायल हो गए हैं।

0
386

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान के बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में मानवेंद्र सिंह, उनका बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर घायल हो गए हैं। हादसा अलवर के नौगांवा के पास खुसपुरी में हुआ, जो कि हरियाणा बॉर्डर पर पड़ता है। घायलों को अलवर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह के हाथ और नाक में फ्रैक्चर हुआ है। पूर्व सांसद के सीने की पसली टूटी है। फेफड़े में भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।

अब इस कार दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 22 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अचानक पूर्व सांसद की कार अपनी सड़क से नीचे उतरकर दूसरी साइड वाली रोड पर चली जाती है और फिर वहां जाकर दीवार से टकरा जाती है।

ये भी पढ़े : ज्ञानवापी केस में आया बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को मिला पूजा का अधिकार, व्यास जी तहखाने में होगी अब पूजा

जिस वक्त ये दुर्घटना हुई उस वक्त एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नहीं था। पूर्व सांसद की गाड़ी को ना ही किसी दूसरी गाड़ी ने टक्कर मारी, और ना ही वो कहीं टकराई। 4 लेन के हाइवे पर चलते-चलते अचानक बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी रोड से दाहिनी ओर नीचे उतरकर दूसरी साइड पहुंच गई, और फिर दीवार से टकरा गई। इस हादसे में पूर्व सांसद की दोनों पसलियों, हाथ और डिस्क ज्वाइंट में फ्रेक्चर आया है। जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गई है।

ये भी पढ़े : UP News : बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी, खुद को ही जयमाला डालते नजर आई दुल्हनें, देखें VIDEO

इस हादसे में उनका बेटा भी घायल हुआ है, जिसका इलाज अलवर के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं पूर्व सांसद को मंगलवार देर रात ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम शिफ्ट किया गया है। इस हादसे के वक्त पूर्व सांसद का ड्राइवर भी कार में मौजूद था, जिसे कोई चोट नहीं आई है। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के वक्त गाड़ी पूर्व सांसद ही चला रहे थे, और उनकी पत्नी चित्रा सिंह उनके बगल वाली सीट पर आगे बैठी हुई थीं। जबकि ड्राइवर पीछे की सीट पर उनके बेटे के साथ बैठा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here