एक दर्दनाक हादसा कानपुर के ग्वालटोली में जहां 5 साल की बच्ची सीसामऊ नाले की टूटी फर्श से नीचे गिर गई और उसकी मोके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक बच्ची के दिखाई न देने पर स्वजन ने तलाश शुरू की।
तन परिजनों ने पुलिस की मदद से उसका शव करीब 500 मीटर दूर सीवरेज पंपिंग स्टेशन की जाली में फंसा मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्वालटोली के खलासी लाइन में घर के बाहर खेलते समय पांच वर्षीय बच्ची सीसामऊ नाले की टूटी फर्श से नीचे गिर पड़ी। काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर स्वजन ने तलाश शुरू की।
और जिस पर बच्ची के नाले में गिरने की जानकारी हुई। पुलिस की मदद से स्वजन ने घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर सीसामऊ नाले के सीवरेज पंपिंग स्टेशन की जाली में बच्ची का शव फंसा हुआ बरामद किया।
खलासी लाइन में सीसामऊ नाले के किनारे पिंटू सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 2021 में उनके बड़े भाई दिव्यांग लाल बहादुर की बीमारी के कारण मौत भी हो गई थी। करीब एक साल पहले उनकी भाभी मिनी अपने बच्चों को छोड़कर चली गईं। वह अपने भाई राजू और राजकुमार के साथ भाई लाल बहादुर के चार बेटों और चार बेटियों का पालन पोषण भली भाती कर रहा है।
और जब मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे लाल बहादुर की पांच वर्षीय बेटी रागिनी अपने सात वर्षीय मानसिक मंदित भाई देवा और दो वर्षीय आरुषि के साथ घर के सामने स्थित सीसामऊ नाले पर खेल रही थी। एक जगह फर्श टूटी होने के कारण रागिनी नाले में गिर पड़ी।
जब उन्होंने तलाश करने पर भतीजे देवा ने रागिनी के नाले में गिरने की जानकारी दी। करीब दो घंटे बाद 500 मीटर दूर सीसामऊ नाले के सीवरेज पंपिंग स्टेशन की जाली में शव फंसा हुआ मिला। ग्वालटोली थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने ये भी बताया कि स्वजन ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।