न्यूजलिंक हिंदी, डेस्क। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की रेस से शुक्रवार को भारतवंशी ऋषि सुनक बाहर हो गये। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद लेबर पार्टी से चुनाव हार गई। लेबर पार्टी के 61 साल के कीर स्टार्मर देश के 58वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। सुनक ने हार स्वीकार कर पार्टी से माफी मांगी है। उन्होंने स्टार्मर को भी फोन कर जीत की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

लेबर पार्टी को मिली 412 सीटें
आम चुनाव में लेबर पार्टी को बंपर जीत मिली है। पार्टी ने कुल 650 सीटों में से 412 जीत दर्ज की है। सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है। उधर कंजर्वेटिव 120 सीटें ही जीत सकी। लेबर पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीर स्टार्मर को एक्स पर बधाई दी।
कीर स्टार्मर ने कहा है कि मैं अभी बकिंघम प्लेस से लौटा हूं। मैंने इस महान देश की सरकार बनाने के लिए किंग के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। मैं ऋषि सुनक को उनके पहले एशियन मूल के PM बनने के लिए धन्यवाद देता हूं। उसके लिए जो उन्होंने अतिरिक्त मेहनत की है, उसे नकारना नहीं चाहते। हम उनकी मेहनत को सलाम करते हैं।