दिमाग खाने वाले कीड़े ने ले ली 14 साल के बच्चे की जान, तालाब में नहाते समय चला गया ‘अमीबा’

0
173

न्यूज़लिंक हिंदी। दिमाग खाने वाले कीड़े ने 14 साल के बच्चे की की वजह से मौत हो गई। यह एक प्रकार का ब्रेन इन्फेक्शन होता है, जो संक्रमित होने की वजह से होता है। बच्चा एक तालाब में नहा रहा था, जब नाक के जरिए वह अमीबा बच्चे की नाक के जरिए शरीर में प्रवेश कर गया।

ये भी पढ़ें:Agra: अग्निवीर ने गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिस आत्महत्या की वजह टटोलने में जुटी

यह अमीबा दिमाग को संक्रमित करता है, जिसके बाद 24 जून को बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। Brain Eating Amoeba के संक्रमण से पिछले दो महीनों में अब तक कुल तीन मौतें हो चुकी हैं। इसलिए इस जानलेवा ब्रेन इन्फेक्शन के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।

क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, एक फ्री लिविंग अमीबा है, जिसे आम भाषा में Brain Eating Amoeba कहा जाता है। यह वॉर्म फ्रेश वॉटर यानी मीठे पानी के गर्म तालाब आदि में रहता है। यह अमीबा नाक के जरिए शरीर में प्रवेश करका है और सेंट्रल नर्वस सिस्टम को संक्रमित करने लगता है, जो जानलेवा होता है।

यानी दिमाग खाने वाला अमीबा दिमाग के टिश्यूज को नुकसान पहुंचाने लगता है, जिसकी वजह से ब्रेन में इन्फेक्शन होता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, कई बार यह अमीबा गंदे स्वीमिंग पूल आदि में भी पाया जा सकता है। इससे संक्रमित होने के दो से 15 दिन के बाद इसके लक्षण नजर आने शुरू हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here