न्यूज़लिंक हिंदी, कोच्चि। पीएम मोदी ने बुधवार सुबह त्रिशूर के गुरुवायूर मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं, उन्होंने कोच्चि में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कोच्चि में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, केरल के लिए परियोजनाओं का आज लोकार्पण किया गया। वहीं, पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
समुद्री शक्ति को मजबूत करना शुरू कर दिया
पीएम ने कहा कि ‘आजादी के अमृत काल’ में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में देश के हर राज्य की अपनी-अपनी भूमिका है। ऐसे समय में जब भारत समृद्ध था, जब वैश्विक जीडीपी में भारत की हिस्सेदारी बहुत बड़ी थी, तब उसकी ताकत उसके बंदरगाह और बंदरगाह शहर ही थे। अब, जब भारत फिर से वैश्विक व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है, तो हमने अपनी समुद्री शक्ति को मजबूत करना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें :Delhi-NCR: इस सप्ताह से मदर डेयरी ने उतारा भैंस का दूध, जानें कीमत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम ने किया संबोधित
परियोजनाओं को लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने कोच्चि में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले- केरल में शक्तिकेंद्र प्रभारी सम्मेलन में भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा,” विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, भाजपा कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों ने केरल में भाजपा का झंडा ऊंचा रखा है। मैं आपके सामने सिर झुकाता हूं – जो लोग राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान भी भारत की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं।”
पीएम मोदी ने आगे कहा,”आज भाजपा जन-जन की पार्टी बन गयी है। यह एकमात्र पार्टी है जिसके पास तेज विकास का ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है। गरीब, महिला, युवा और किसान ये चार श्रेणियां हैं जिनका सशक्तिकरण एक विकसित भारत की नींव रखेंगे। यह केवल भाजपा है जो इन लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देती है।”
वहीं पीएम मोदी ने केरल में लोगों से अपील की कि 22 जनवरी को रामलीला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर घर-घर में सद्भाव के साथ दिए जलाएं। वहीं, अपने मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं।
ये भी पढ़ें : Varanasi: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 2023-24 के लिए जानें किन गांवों का किया गया चयन

