केस्को ने बिजली बिलों को लेकर किया बड़ा बदलाव, जितनी यूनिट होगी खर्च, उतना ही आएगा बिल, मीटर रीडरों की खत्म होगी मनमानी

0
129

न्यूज़लिंक हिंदी। अब केस्को में बिल की शिकायतों को लेकर एक और सुधार भी किया जा रहा है। अभी तक मीटर रीडर जिस दिन आते थे, उस दिन से बिल बनाते थे।

ऐसे में उपभोक्ता ज्यादा बिल आने की शिकायत करते थे। मीटर रीडर महीने की जगह तारीख के हिसाब से बिल बनाकर भेज देते थे लेकिन अब इस व्यवस्था में पूर्ण सुधार होगा।

केस्को अब हर महीने की 30 या 32 तारीख तक का ही बिल पूर्ण रूप से बनाएगा। रात 12 बजे तक जितने यूनिट बिजली खर्च हुई है, उतने का ही बिल उपभोक्ता को दिया जाएगा। हालांकि अभी इसका लाभ उन 1.52 लाख उपभोक्ताओं को ही मिल सकेगा, जिनमें यहां स्मार्ट मीटर अभी तक लगे हुए हैं।

मीटर रीडर घर आए बिना बिलिंग कर देते थे, जिससे उपभोक्ता अक्सर बिल ज्यादा आने की शिकायत भी करते थे। फिक्स चार्ज भी दो माह का लेने से उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी लेकिन केस्को ने अब बिलिंग को जीरो आवर्स से बनाना भी शुरू कर दिया है। हर माह की एक तारीख को प्रत्येक उपभोक्ता के मोबाइल पर उसके बिल का मैसेज आ जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here