Kisan Andolan: दिल्ली कूच में शामिल हुए तो नहीं बनेगा पासपोर्ट, गृहमंत्रालय ने हरियाणा को दी ज्यादा फोर्स

पुलिस आयुक्त रविंदर सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली वासियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने हरियाणा को ज्यादा फोर्स दी है। दिल्ली को कम फोर्स दी गई है।

0
292

न्यूज़लिंक हिंदी। वर्ष 2020 जैसा किसानों का आंदोलन खड़ा करने के इनपुट मिलने के बाद से ही दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। बता दे कि पूरी दिल्ली में धारा-144 लागू कर दी गई है। वहीं पंजाब-हरियाणा से 20 से 25 हजार किसान ढाई से तीन हजार ट्रैक्टर लेकर दिल्ली आ सकते हैं।

किसानों ने ऐलान किया है कि वह जंतर-मंतर व संसद भवन के सामने जाकर प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हंगामा करने वाले किसानों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
विशेष पुलिस आयुक्त रविंदर सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली वासियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने हरियाणा को ज्यादा फोर्स दी है। दिल्ली को कम फोर्स दी गई है। दिल्ली को 60 से ज्यादा कंपनियां दी गई हैं। हरियाणा को अतिरिक्त फोर्स की 200 से ज्यादा कंपनियां दी गई हैं। ज्यादा किसानों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस के सभी ऑफिस में तैनात स्टाफ को भी सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।

दिल्ली कूच में शामिल हुए तो पासपोर्ट नहीं बनेगा
हांसी (हिसार) में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप खरड़ ने बताया कि दोपहर 12 बजे पुलिस उनके आवास पर पहुंची। करीब तीन बजे तक पुलिस रही। इस दौरान उनके आवास पर किसानों की बैठक चल रही थी। पुलिस ने उन्हें कहा कि अगर वह दिल्ली कूच में शामिल हुए तो उनका पासपोर्ट नहीं बनेगा। न ही परिवार में किसी की सरकारी नौकरी लगेगी। इसके साथ संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि वह पुलिस प्रशासन के चेतावनी से नहीं डरेंगे। किसानों के दिल्ली कूच में पूरा सहयोग करेंगे।

पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिए आदेश

  • सभी थानाध्यक्षों को पुलिसकर्मियों को छुट्टी रद्द कर ड्यूटी पर बुलाने के आदेश
  • एंटी राइट्स उपकरण तैयार रखने के लिए कहा गया
  • थाना इलाके में बॉर्डर पिकेट लगानी होगी
  • पुलिस कार्यालय में तैनात स्टाफ तैयार रहे
  • शांति भंग करने वाले को तुरंत गिरफ्तार होंगे
  • रस्सी व लाठियां तैयार रखने के आदेश
  • लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

ये भी पढ़ें : Digital Payment: पीएम मोदी ने श्रीलंका और मॉरीशस को दी सौगात, जानें किन देशों में किया यूपीआई सेवाओं का शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here