Kisan Mahapanchayat: रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत का बड़ा बयान, पुलिस अलर्ट

डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने कहा, 'हमने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है कि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। आयोजक समूह ने एक लिखित आश्वासन भी दिया है जिसमें कानून और व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिंदु हैं।

0
242

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। आज संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एक बड़ी रैली बुलाई गई है। यहां पर एक बड़ी किसान महापंचायत होने जा रही है। इस किसान महापंचायत का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। इसके लेकर पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के सख्त बंदोस्त किए गए हैं। वहीं एकतरफ भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि देश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। हमारा नेतृत्व यहां चर्चा करेगा और बाद में हम अपने फैसले की घोषणा करेंगे। एमएसपी गारंटी कानून एक बड़ा मुद्दा है। आज जो भी निर्णय लिया जाएगा, यहां एकत्र हुए लोग अपने-अपने गांवों, शहरों, राज्यों में लोगों को इसकी जानकारी देंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 14 मार्च को दिल्ली में महारैली की घोषणा के बाद बुधवार को पंजाब से भारी संख्या में किसान दिल्ली को रवाना हुए। किसान बिना ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ही ट्रेनों और बसों में रवाना हुए हैं। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंच गए हैं और कुछ अभी रास्ते में हैं।

हम कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे
सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने कहा, ‘हमने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है कि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। आयोजक समूह ने एक लिखित आश्वासन भी दिया है जिसमें कानून और व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिंदु हैं। हम कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।..बहुत सारे किसान आए हैं और यह एक सतत प्रक्रिया है।

लेकिन हमें उम्मीद है कि यह एसकेएम नेताओं ने हमें जो बताया है, उसकी सीमा के तहत होगा। हमारे पास पर्याप्त बल उपलब्ध हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि बिना किसी कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी के यहां पर सब कुछ हो जाए।

कई मार्गों को डायवर्ट किया गया
ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि 14 मार्च 2024 को रामलीला मैदान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर किसान महापंचायत होने वाली है। जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत को देखते हुए कई मार्गों पर जाम लग सकता है और कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Maharashtra: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के अस्पताल में भर्ती, बुखार और संक्रमण की थी समस्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here