न्यूज़लिंक हिंदी। बुखार और सीने में इंफेक्शन के इलाज के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को पुणे सिटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी तबियत में थोड़ा सुधार हुआ है। बता दे कि पूर्व राष्ट्रपति को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत थी। वह स्वस्थ है और उनका इलाज जारी है। उन पर डॉक्टरों की कड़ी निगरानी है।”
ये भी पढ़ें :उत्तराखंड में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, सीएम धामी ने दी बधाई

