जानिए अगले 3 सालों में रिलीज़ होने वाली ये बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बारे में

0
207

अब अगले तीन साल बड़े पर्दे पर खूब सारा डरावना खेल खेले जाने वाला है, जिसके लिए फैन्स काफी एक्साइटेड भी हैं।

बल्कि अगले 3 साल में 12 बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्में आने वाली हैं। यूं तो मैडॉक वाले हॉरर कॉमेडी फिल्मों का ऐलान कर चुके हैं। जिसकी शुरुआत 2025 से ही होने जा रही है।

और जो कि 2024 में जिन जॉनर की फिल्मों ने सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया, वो हैं- हॉरर कॉमेडी, शरवरी वाघ की ‘मुंज्या’ हो या फिर श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’… फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाया हैं।

इसके अलावा अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में सिर्फ स्त्री 3, महामुंज्या और भेड़िया 2 ही नहीं है, बल्कि जल्द ही कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार भी नए अंदाज में लौट रहे हैं। सबसे ज्यादा किसका अंदाज लोगों को पसंद आएगा। अब यह देखने का हर कोई इंतजार कर रहा है।

शुरुआत करते हैं अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से खिलाड़ी कुमार उसी अंदाज में लौटने वाले हैं, जिसमें उन्हें देखने का फैन्स को बहुत ही इंतजार है।

प्रियदर्शन के साथ मिलकर डरावना खेल खेलने की तैयारी है। फिल्म का ऐलान भी हो चुका है। साथ ही दो लुक सामने भी आ चुके हैं। अब यह फिल्म साल 2026 में रिलीज की जाएगी।

कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला है, ऐसा ही कुछ पार्ट 2 में भी देखने को मिला था। और यूं तो अबतक मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, पर पहले ही हिंट दे चुके हैं कि ‘भूल भुलैया 4’ आएगी।

प्रभास की अपकमिंग फिल्म है, जो अप्रैल में आने वाली हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में प्रभास के दो अलग-अलग लुक्स सामने आए हैं।

हाल ही में सामने आई तस्वीर में वो काफी खतरनाक भी लग रहे थे। वो पिक्चर में 2 नहीं 3 रोल करते दिख सकते हैं। वहीं एक भूत वाला किरदार भी निभाते हुए दिखेंगे।

आनंद एल राय भी हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, इसी साल के मिड से फिल्म पर काम भी शुरू हो जाएगा। फिल्म के लिए कृति सेनन को फाइनल भी कर लिया गया है।

अब आते हैं मैडॉक की हॉरर कॉमेडी फिल्मों की तरफ, जहां दिवाली पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर 31 दिसंबर को ‘शक्ति शालिनी’ से धमाल भी मचाएंगे।

इस साल फिर मैडॉक वाले धमाका भी करेंगे, 11 अगस्त को वरुण धवन की भेड़िया 2 को लाने की प्लानिंग भी कर रहे है। वहीं, चामुंडा 4 दिसंबर को आ रही है।

दरअसल इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया है। हालांकि उनके साथ बात बनी या नहीं, अबतक मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है।

अब बारी आती है श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 3’ की इस फिल्म को 13 अगस्त साल 2027 में रिलीज किया जाएगा। इसी साल एक और फिल्म रिलीज होगी। वहीं, 24 दिसंबर को महा मुंज्या आएगी। एक बार फिर शरवरी वाघ की वापसी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here