पिछले साल नवंबर में हुई हिंसा के बाद से संभल के हालात अभी भी तनावपूर्ण रहे हैं। और इस साल होली का त्योहार और जुमे की नमाज़ एक ही दिन होने की वजह से माहौल में ख़ासा तनाव भी बना हुआ है।
और पुलिस फ़ोर्स लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। सभी लोग होली एंजॉय कर रहे हैं। और किसी को भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। “
इसके साथ ही जुमे की नमाज़ पर उन्होंने कहा, “जैसे नमाज़ होती आई है, उसी तरह से ही होगी। आराम से होगी। और शांति से ही होगी। “
इससे पहले, संभल के एसपी केके बिश्नोई ने कहा था, “होली के विभिन्न जुलूस निकाले जाएंगे। दोपहर ढाई बजे से पहले होली खेली जाएगी। शहर में तमाम जगहों पर होली खेली जा रही है। और पुलिस के जवान हर जगह मौजूद भी हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, “ढाई बजे के बाद सभी लोग जुमे की नमाज़ भी अदा करेंगे। और उनको भी मेरी ओर से होली की शुभकामनाएं। “
संभल में होली सेलिब्रेशन के साथ-साथ जुमे की नमाज़ भी अदा होगी। और इसके मद्देनज़र पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के जवानों ने इलाक़े में फ्लैग मार्च भी किया।