Kolkata: केंद्र सरकार का आरोप, राज्य सरकार सीआईएसएफ का सहयोग नहीं कर रही, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार

0
241

न्यूज़लिंक हिंदी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल सरकार पर अब बड़ा आरोप लगाया।

केंद्र सरकार ने सर्वोच्च अदालत में याचिका करते हुए कहा कि ममता बनर्जी सरकार आरजी कर अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात सीआईएसएफ को साजो-सामान मुहैया कराने में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को ही कोलकाता के इस अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अब मुख्य सवाल उठाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए केंद्र ने बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार के कथित असहयोग को व्यवस्थागत खामी का लक्षण बताया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों को सीआईएसएफ का पूर्ण सहयोग करने का निर्देश देने मुख्य का अनुरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त को सुनवाई के दौरान आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को भयावह भी करार दिया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here