लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने पोस्ट शेयर कर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की ली जिम्मेदारी, आज पूरा राजस्थान बंद

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में पूरे राजस्थान में आक्रोश है, दौसा में भी बीती रात मेहंदीपुर बालाजी में राजपूत समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने कुछ देर के लिए बाजार में सड़क को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

0
205

न्यूज़लिंक हिंदी, राजस्थान। मशहूर नेता जिनकी दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। दो युवक स्कूटर पर सवार होकर राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को घर के अंदर गोली मार कर फरार हो गए। अब हत्या की ज‍िम्‍मेदारी कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाश रोहित गोदारा ने ली है। रोहित ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हत्या की वजह का खुलासा भी किया है।

गोगामेड़ी के मर्डर की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस गोलीबारी की वारदात में सुखदेव सिंह का बॉडीगार्ड भी घायल हुआ है। वहीं, नवीन सिंह शेखावत नाम का हमलावर क्रॉसफायरिंग में मारा गया है।

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी
जैसे ही यह खबर आग की तरफ फैली तो वहीं, इस हत्याकांड के पीछे गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम सामने आया. दरअसल, घटना के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बने फेसबुक पेज पर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। उस पोस्ट में लिखा, “सभी भाइयों को राम राम, मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बराड़. भाइयों, आज सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं. यह हत्या हमने करवाई है। भाइयों मैं चाहता हूं कि आपको बता दें कि वह हमारे दुश्मनों का साथ देते थे. उन्हें मजबूत करते थे। जहां तक दुश्मनों की बात है तो उन्हें अपने घर के दरवाजे पर अपनी अर्थी तैयार रखनी चाहिए. जल्द ही उनसे भी मुलाकात होगी.”

 

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष की हत्या के बाद जल रहा है राजस्थान
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में पूरे राजस्थान में आक्रोश है, दौसा में भी बीती रात मेहंदीपुर बालाजी में राजपूत समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने कुछ देर के लिए बाजार में सड़क को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करणी सेवा से जुड़े पदाधिकारी का कहना था कि राज्य की राजधानी में दिनदहाड़े हत्या होना पुलिस और प्रशासन के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारी ने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी नहीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

स्कूल-कॉलेज बंद
राजस्थान के राजपूत समाज के साथ ही सर्व समाज के संगठनों ने इस हत्याकांड की निंदा की है। सर्व समाज की ओर से जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल के बाहर धरना जारी है। धरना स्थल से ही सर्व समाज की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। जयपुर में शिक्षण संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की ओर से भी इस बंद को समर्थन देते हुए बंद की सूचना दी गई है। स्कूलों की ओर से बुधवार को बंद की सूचनाएं दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें :Sukhdev Singh Gogamedi Murder: हत्या के बाद राजस्थान बंद का ऐलान, निजी स्कूल भी बंद, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद कोटा में भारी गुस्सा देखने को मिला है। श्री करणी सेना के सदस्यों ने एसपी दफ्तर परिसर में घुसकर प्रदर्शन किया है। अपराधियों का एकाउंटर करने, उनके और सहयोगियों के घर तोड़ने की करणी सेना मांग की। इस संबंध में कोटा एसपी को श्री करणी सेना ने अपना मांग पत्र दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here