Lok Sabha Election 2024: कानपुर से कांग्रेस को बड़ा झटका, अजय कपूर ने छोड़ा हाथ का साथ, भाजपा में हो सकते है शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के कानपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अजय कपूर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। कांग्रेस ने उन्हें बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी थी।

0
299

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के कानपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अजय कपूर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। कांग्रेस ने उन्हें बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी थी। विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी। लेकिन जानकारी के मुताबिक विधायक रहे अजय कपूर ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है और ऐसा कहा जा रहा की वे BJP में शामिल होने जा रहे है।

ये भी पढ़े: पंजाब पुलिस के निशाने पर Shehnaaz Gill के पिता, DSP बोले – सिक्योरिटी का मिसयूज कर रहे संतोख सिंह

अजय कपूर 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह साल 2002 से 2017 तक विधायक रहे। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रहे।

ये भी पढ़े: New Delhi: प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM केजरीवाल ने CAA लागू करने का किया विरोध, बीजेपी पर बोला तीखा हमला

बता दें कि यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस 17 और समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा ने अभी तक 31 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here