न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला अधिकारी एसडीएम सदर घूंघट पहनकर अस्पताल में पहुंच गई और उससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर कृति राज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। हालांकि अब ये वीडियो अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव शेयर किया है और स्वास्थ्य मंत्री और सरकार पर निशाना साधा है।
साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा नहीं तो…..
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ”स्वयं घूंघट में जाकर, उप्र की चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ा परदा उठाकर सच्चाई दिखाने वाली साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा नहीं तो इस डॉक्टर-दवाई के बिना चलनेवाली उप्र की बीमारू चिकित्सा व्यवस्था के गोरखधंधे के खुलासे से शर्मसार हुई भाजपा सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने उनको अध्ययन हेतु विदेश ही न भेज दे। सुना है इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्री जी ‘अस्वस्थ-अवस्था’ में हैं। अब Expiry Date की दवाई से रोगी को ठीक करने की जुमांटी (जुमला+गारंटी) देने वाली भाजपा सरकार की भी Expiry Date निकट आ गई है।”
सब पर हम कार्रवाई करेंगे
एसडीएम ने अस्पताल से कुछ ही दूरी पर अपने काफिले को रुकवाया और फिर घूंघट पहनकर अस्पताल पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि कृति राज ने कहा, स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में मुझे शिकायत मिली थी कि कुत्ते के काटने के बाद लोग वहां पर इंजेक्शन लगाने के लिए सुबह 10 बजे से इंतजार कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे। मैं वहां गुमनाम रूप से घूंघट में गई थी, डॉक्टर का व्यवहार उचित नहीं था। दवाओं का स्टॉक था, लेकिन उनमें से अधिकांश की अवधि समाप्त हो चुकी थी। वहां पर साफ-सफाई भी नहीं रखी गई, इंजेक्शन भी सही ढंग ले नहीं लगाए जा रहे थे…इन सब पर हम कार्रवाई करेंगे।”
ये भी पढ़ें :New Delhi: प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM केजरीवाल ने CAA लागू करने का किया विरोध, बीजेपी पर बोला तीखा हमला

