Loksabha Chunav: राजनाथ के बेटे पंकज सिंह को BJP ने बनाया कानपुर का प्रभारी, क्षेत्र से प्रियंका रावत की भी छुट्टी

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले कानपुर और क्षेत्र के प्रभारी बदल दिये। अनूप गुप्ता को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का नया बनाया प्रभारी बनाया गया, तो वहीं, पंकज सिंह को कानपुर महानगर का प्रभारी बनाया गया है।

0
473

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी। इसके साथ ही क्षेत्र का प्रभारी भी बदल दिया। पार्टी ने कानपुर महानगर जनपद का नया प्रभारी राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा के विधायक पंकज सिंह को बनाया है। अभी तक महानगर की जिम्मेदारी विजय बहादुर पाठक के हाथों में थी। इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा प्रदेश के महामंत्री और विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का नया प्रभारी बनाया है। पार्टी ने प्रियंका रावत को हटाकर अनूप गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़े : World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया की ओछी हरकत, मिचेल मार्श ने ट्रॉफी को नहीं दी इज्जत, पैर रखकर खिंचवाई फोटो

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को विदिशा जिले का प्रभारी बनाया था। सोमवार को प्रदेश नेतृत्व की ओर से 17 जिलों की जारी की गई सूची में अब पंकज सिंह को कानपुर महानगर यानि कानपुर उत्तर और दक्षिण की जिम्मेदारी दी है। इस सूची में कानपुर के चार और नामों को शामिल किया गया है। इसमें भाजपा नेता सुरेश अवस्थी को ललितपुर, राधेश्याम पांडेय को कानपुर ग्रामीण, देवेश कोरी को हमीरपुर और कमलावती सिंह को इटावा जनपद का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने चुनाव से पहले इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा बनाएं गये नव नियुक्त क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता और सभी जिला प्रभारियों को बधाई दी।

ये भी पढ़े : बीजेपी और कांग्रेस दोनों की राजनीति नफरत पर टिकी, तेलंगाना में ओवैसी ने दिया बड़ा बयान

किसको कहां का बनाया गया प्रभारी

प्रभारी जिला
इंद्रपाल पटेल कन्नौज
आनंद सिंह औरैया
अशोक राजपूत कानपुर देहात
रंजना उपाध्याय फतेहपुर
अशोक जाखरी जालौन
संत विलास शिहरे झांसी ग्रामीण व महानगर
शिव महेश दुबे फर्रुखाबाद
संजीव श्रृंगीऋषि महोबा
राम किशोर साहू बांदा
अनिल यादव चित्रकूट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here