Loksabha Election 2024: घर-घर कुंडी खटखटा नए मतदाता खोजेगी भाजपा, हर बूथ पर सौ मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य

मंगलवार को भाजपा उत्तर, दक्षिण जिले की संयुक्त कार्यशाला कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मुख्यालय में हुई।

0
131

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मतदाताओं के बीच पैठ बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए वोटर चेतना महाअभियान चलाएगी। महाअभियान के संचालन के लिए मंगलवार को भाजपा उत्तर, दक्षिण जिले की संयुक्त कार्यशाला कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मुख्यालय में हुई।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि 28 अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पार्टी वोटर चेतना अभियान शुरू करेगी। पार्टी प्रत्येक बूथ पर सौ और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार वोट बढ़ाएगी। भाजपा कार्यकर्ता युवाओं को नव मतदाता बनाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना अभियान के लिए 18 और 19 अक्तूबर को जिले के सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। मतदाता सूची विशेष संपर्क अभियान सुनिश्चित किया जाएगा। 29 अक्तूबर को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल ,वार्ड, शक्ति केंद्र और बूथों के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जुटेंगे। हर बूथ पर सौ मतदाता बढ़ाने का का लक्ष्य है।

ये भी पढ़े: एक बार फिर पाक ने की नापाक साजिश, विक्रम पोस्ट पर फायरिंग से बीएसएफ के दो जवान हुए घायल

संपर्क के लिए विशेष अभियान
दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि 30 अक्टूबर से 5 नवंबर और 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक घर-घर संपर्क का विशेष अभियान चलेगा। सभी जनप्रतिनिधि भी मतदाता सूची प्रशिक्षण कार्य में मतदाता बढ़ाने का काम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूची परीक्षण अभियान में जांच कर फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने और बूथ सशक्तिकरण अभियान के दौरान बहुमंजिला आवासीय भवनों नए बने आवासीय क्षेत्र में मतदाताओं को जोड़ने पर फोकस करना है। इस अभियान में आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका होगी। कार्यशाला में उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय के साथ प्रमुख रूप से सांसद सत्यदेव पचौरी, पूनम द्विवेदी,अनीता गुप्ता, मोहित पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, सुरेश अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख विजय रत्ना तोमर, गणेश शुक्ला, अवधेश सोनकर, नवीन पंडित, राम बहादुर यादव, प्रबोध मिश्रा, ज्ञानू मिश्रा, संतोष शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here