Mainpuri Triple Murder : एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव देख लोगों में मची अफरा-तफरी

0
91

न्यूज लिंक, संवाददाता। मैनपुरी में सोमवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्याकांड के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद है। घटना करहल के गांव नगला अतिराम की बतायी जा रही है।

नगला गांव अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है। पुलिस फरार हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here