शाहजहां शेख मामले पर ममता सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, आज ही CBI को केस सौंपिए…

संदेशखाली मामले पर बंगाल की ममता सरकार को हाईकोर्ट से झटका लगा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईडी टीम पर हमले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं।

0
267

न्यूज़लिंक हिंदी। संदेशखाली मामले पर बंगाल की ममता सरकार को हाईकोर्ट से झटका लगा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईडी टीम पर हमले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने ममता सरकार को आदेश दिया है कि वह मामले में आरोपी शाहजहां शेख को आज मंगलवार शाम तक सीबीआई की हिरासत में सौंप दें। वहीं सूत्रों की मानें तो हाईकोर्ट के इस आदेश को ममता सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में है।

ये भी पढ़े : ड्रैगन संग डील के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का ऐलान, ‘मालदीव में नहीं रहेगा कोई भारतीय सैनिक, सिविल ड्रेस में भी नहीं’

ये भी पढ़े : Shahjahanpur: FIR ना लिखने से था परेशान, एसपी ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

इसके साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी मामले को अपने हाथ में लेगी।उन्होंने बंगाल पुलिस को शाहजहां शेख और इस मामले से जुड़ी सामग्री सौंपने के लिए शाम 4.30 बजे तक का वक्‍त दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here