न्यूज़लिंक हिंदी। भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के दौरान उर्वशी रौतेला का 24 गोल्ड कैरेट आईफोन खो गया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि एक्ट्रेस की फोन की कीमत एक करोड़ रुपए है। अब एक शख्स ने दवा किया है की उसके पास उर्वशी का खोया हुआ आईफोन है लेकिन वह इसे तभी वापस करेगा जब एक्ट्रेस उसकी एक डिमांड पूरी करेंगी। शख्स ने एक्ट्रेस को मेल लिखकर इस बात की जानकारी दी है. मेल में लिखा था, “मेरे पास आपका फोन है। अगर आपको ये चाहिए तो आपको मेरे भाई को कैंसर से बचाने में मेरी मदद करनी होगी।”
उर्वशी का आईफोन अपने पास होने का दावा करने वाले शख्स ने एक्ट्रेस को मेल लिखकर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही मेल में अपनी शर्त भी लिखी है। जिसके बाद उर्वशी ने उस मेल का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था। इसमें लिखा था- ‘मेरे पास आपका फोन है। अगर आपको यह चाहिए तो आपको मेरे भाई को कैंसर से बचाने में मेरी मदद करनी होगी।’ उर्वशी ने इस मेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए थम्ब्स अप का इमोजी पोस्ट किया था।
ये भी पढ़े : इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पार्टनर से किया ब्रेकअप, ख़त्म किया 10 साल पुराना रिश्ता
एक्ट्रेस ने फोन ढूंढने में मांगी थी मदद
बता दें कि 4 दिन पहले उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने 24 कैरेट गोल्ड आईफोन के खोने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेरा 24 कैरेट असली सोने का आईफोन खो गया! ️अगर किसी को यह मिले तो कृपया मदद करें। जितनी जल्दी हो सके मुझसे संपर्क करें’ नरेंद्र मोदी स्टेडियम और अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए उर्वशी ने यह भी लिखा कि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति को टैग करना चाहिए जो उनकी मदद कर सके।
ये भी पढ़े : एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

