कौन है Tik Tok गर्ल, जिस पर आया ट्रक ड्राइवर का दिल, बोला – दोनों किडनी कर दूंगा दान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सोशल मीडिया पर स्टार के लिए ट्रक ड्राइवर ने अपनी दिवानगी जाहिर की है। वीडियो में ट्रक ड्राइवर ये कहता दिखाई दे रहा है कि वो स्टार के बिना जिंदा नहीं रह सकता है और उसके लिए अगर उसे अगर अपनी किडनी दान भी करनी पड़ी तो वो कर देगा।

0
479

न्यूज़लिंक हिंदी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सोशल मीडिया पर स्टार के लिए ट्रक ड्राइवर ने अपनी दिवानगी जाहिर की है। वीडियो में ट्रक ड्राइवर ये कहता दिखाई दे रहा है कि वो स्टार के बिना जिंदा नहीं रह सकता है और उसके लिए अगर उसे अगर अपनी किडनी दान भी करनी पड़ी तो वो कर देगा। ट्रक ड्राइवर की ये दीवानगी टिक-टॉक स्टार और साउथ एक्ट्रेस संचिता बासु के लिए थी। बिहार के भागलपुर की रहने वालीं एक्ट्रेस संचिता बासु (Sanchita Bashu) अपने रील्स के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस लाखों में हैं, जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने साउथ की फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ में लीड हीरोइन की भूमिका निभाई थी। लोग उनके रील्स और फिल्मों को काफी पसंद करते हैं।

टिक-टॉक के लिए ड्राइवर की दीवानगी
बता दें कि, संचिता बासु टिक-टॉक से लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता को देखते हुए साउथ की फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ में लीड हीरोइन के लिए कास्ट किया गया। संचिता बासु सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपने अपडेट की जानकारी देती रहती हैं। संचिता बासु के फैंस में से एक ये ट्रक ड्राइवर है। वायरल वीडियो में ड्राइवर ने कहता दिखाई दे रहा है कि भले ही उसका प्यार एकतरफा है, लेकिन वो संचिता के बिना नहीं रह सकता है। ड्राइवर ने कहा कि उसे संचिता के रील्स और फिल्म देखना काफी पसंद हैं और वो स्टार को देखे एक पल भी नहीं रह सकता है। अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए ड्राइवर कहा कि वो संचिता के लिए अपनी दोनों किडनी दान दे देगा।

ये भी पढ़े : उर्वशी रौतेला के खोये 24 गोल्ड कैरेट आईफोन लौटने के लिए शख्स ने रखी ये शर्त

ड्राइवर ने कही दिल की बात
बॉबी कुमार मिश्रा नाम के फेसबुक यूजर ने अपने अकाउंट पर युवक का वीडियो शेयर किया है। संचिता बासू भागलपुर की ही रहने वाली हैं। वह साउथ इंडस्ट्रीज में काम करती हैं। उनकी पढ़ाई भागलपुर के माउंट कार्मेल स्कूल से हुई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक ड्राइवर बता रहा है कि वह एक्ट्रेस के बिना जी नहीं पाएगा। ड्राइवर ने बताया कि वह गाड़ी चलाता था। वह हर दिन एक्ट्रेस का रील देखता था। उसके बाद उसे संचिता से प्यार हो गया। रील देखने के चक्कर में वह काम नहीं कर पा रहा था। उसने संचिता को कभी नहीं देखा है, बस उससे प्यार करता है। संचिता के लिए वह अपनी दोनों किडनी तक डोनेट करने को तैयार है।

ये भी पढ़े : इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पार्टनर से किया ब्रेकअप, ख़त्म किया 10 साल पुराना रिश्ता

दोनों किडनी करेगा डोनेट
ड्राइवर ने बताया कि उसका प्यार एकतरफा जरूर है लेकिन वह संचिता से बेहद प्यार करता है और उसके बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर सकता है। ड्राइवर ने अपने फोन में संचिता के कई वीडियोज भी सेव कर रखे हैं। ड्राइवर ने कहा कि वह अपनी दोनों किडनी भी डोनेट करना चाहता है। सोशल मीडिया पर इस अनोखी प्रेम कहानी के चर्चे जोरों पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here