न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले (12 मार्च) ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि इस्तीफा देने से पहले तक खट्टर करनाल विधानसभा सीट से विधायक थे। त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने कहा,’जो भी मेरी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी वो और भी सुचारू रूप से पूरी करूंगा।’
ये भी पढ़े: Delhi Metro: चुनाव से पहले दिल्ली वासियों को बड़ी सौगात, 8400 करोड़ की लागत से बनेंगे दो कॉरिडोर
मनोहर करनाल विधानसभा से विधायक हैं। ऐसी सूचना है कि मनोहर लाल पंजाब के गवर्नर बन सकते हैं। गौरतलब है कि वह विधायक रहते हुए गवर्नर नहीं बन सकते थे। बता दें कि यदि मनोहर लाल गवर्नर बनते हैं तो वह चंडीगढ़ और पंजाब दोनों राज्यों पर नजर रखेंगे।
#WATCH | Former Haryana CM Manohar Lal Khattar says, "…I announce today that I am resigning from the post of MLA from Karnal Assembly seat. Now from today, our CM Nayab Saini will take over the responsibility of Karnal Assembly…" pic.twitter.com/UGstOJV3oG
— ANI (@ANI) March 13, 2024
नायब सैनी संभालेंगे करनाल से जिम्मेदारी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं आज घोषणा करता हूं कि मैं करनाल विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अब आज से हमारे सीएम नायब सैनी करनाल विधानसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

