न्यूजलिंक हिंदी मथुरा। छह दिसम्बर को लेकर कई संगठनों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर परंपरा से हट कर कार्यक्रम करने का ऐलान किया है। कई संगठनों ने छह दिसम्बर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दीपदान और गर्भगृह में महाभिषेक जैसे कार्यक्रम करने की बात कही हैं। जिला प्रशासन ने संगठनों के ऐलानों को गंभीरता से लिया है और लॉ एण्ड ऑर्डर को बनाये रखने के लिए तामाम जरूरी इंतजाम किये हैं।
ये भी पढ़े: Uttar Pradesh: देवर ने भाभी के बनाए अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज
सोमवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश पांडेय ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिश निर्देश दिये थे। मंगलवार को डीएम, एसएसपी ने कलेक्ट्रेट सभागार में छह दिसम्बर के दृष्टिगत सभी सम्प्रदाय के धर्म गुरुओं, मौलानाओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की और इस दौरान शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए सहयोग की अपील तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े: राजस्थान: MM खान होटल के बाहर विधायक महंत बालमुकुंद ने बवाल करते हुए कहा-“ना खाऊंगा ना खाने दूंगा”
वहीं जिला प्रशासन ने शहर के अंदर रूट प्लान भी जारी किया है जिसके तहत गोकुल रेस्टोरेन्ट से मसानी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन एनएच 19 से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। मसानी चौराहा से डीग गेट चौकी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनो को प्रतिबन्धित किया जायेगा। यह वाहन गोकुल रेस्टोरेन्ट के पास से एनएच 19 होकर अपने गंतव्य को जायेगे। भूतेश्वर चौराहा से केजीएस की ओर आने वाले समस्त वाहनों को प्रतिबंधित करते हुए कृष्णानगर, गोवर्धन चौराहा तथा बस अड्डा की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
ये भी पढ़े: Kanpur: कोर्ट से निकलते समय फिर मुस्कुराते दिखे इरफ़ान सोलंकी, विधायक ने कहा- मेरे लिए दुआ करना
भरतपुर गेट से डीग गेट की ओर आने वाले सभी वाहनो को प्रतिबंधित किया जाएगा यह वाहन होलीगेट, चौक बाजार, भैसवहोरा स्टेट बैक होकर अपने गनतव्य को जायेगे। अमरनाथ कट से केजीएस की ओर आने वाले सभी वाहनो को भूतेश्वर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। पोतरा कुण्ड मोड एनएच 19 से केजीएस की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेगे यह वाहन एनएच 19 होकर अपने गनतव्य को जा सकेगे। यादव चौराहा से केजीएस की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे यह वाहन कल्याण करोति होकर अपने गनतव्य को जा सकेगे। रूपम सिनेमा तिराहे से केजीएस की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे। गोवर्धन चौराहा से भूतेश्वर चौराहे से मथुरा शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे, ये वाहन टाउनशित तिराहे से अपने अपने गंतव्य को जाएंगे। मण्डी चौराहे से भारी एवं कॉमर्शियल वाहन कृष्णा नगर बिजलीघर की ओर प्रतिबन्धित किया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य वाहनों को भी प्रतिबंधित किया जायेगा ।
ये भी पढ़े: कानपुर: मैकराबर्टगंज में मकान की छत भरभराकर गिरी, कुछ दूरी पर हो रहा था मेट्रो का काम
ये वाहन टाउनशिप तिराहे होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएगे। हाइवे कट से कोई भी भारी वाहन धौली प्याऊ की ओर नहीं आयेगा ये वाहन टाउनशिप तिराहे से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। रोडवेज बसें गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी, यह बसे मागगोदाम वाले रास्ते आयेगी तथा जाएंगी। हाईवे कट से रोडवेज की बडी बसे जो धौली प्याऊ की ओर आती हैं पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, ये बसंे मालगोदाम होकर अपने गन्तब्य तक जाएंगी।
ये भी पढ़े: Ayodhya: रामलला का सिंहासन बनकर हुआ तैयार, ट्रस्ट ने संतो से की एक खास अपील
वहीं लक्ष्मीनगर से मथुरा शहर की ओर भारी एवं कमर्शियल, ट्रैक्टर ट्राली आदि प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन गोकुल वैराज, टाउनशिप होते हुए अपने गनतव्य को जाएंगे। मछली फाटक से स्टेट बैक की ओर टेम्पो, ई रिक्शा प्रतिबन्धित रहेंगे तथा आवश्यकता पडने पर चार पहिया वाहन भी प्रतिबंधित किये जाएंगे। बीएसए तिराहा से भूतेश्वर तिराहा की ओर आवश्यकतानुसार सभी प्रकार के वाहन प्रतबन्धित किया गया है।
महायज्ञ का ऐलान लिया वापस
छह दिसम्बर को जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने महायज्ञ का ऐलान किया था। अब उन्होंने ऐसे किसी भी आयोजन को वापस लेने की बात कही है। उन्होंने कहाकि सरकार उनकी है और किसी भी तरह से कानून व्यवस्था की स्थिति न बने यह उनकी भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहाकि ऐलान के दूसरे दि नही उन्होंने इसे वापस भी ले लिया था।

