Mathura: जमीन पर कब्जे को लेकर पुलिस की मौजूदगी में मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

0
148

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा बरसाना। कस्बा में एक जमीन पर कब्जे को लेकर दबंग प्रधान व उसके साथियों ने पुलिस के सामने ही लोगों से मारपीट कर दी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोग दबंग प्रधान के बारे में चर्चा कर रहे है।

यह भी पढ़ें: Kanpur: नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष किसान मोर्चा हर्ष प्रताप सिंह चौहान ने किया ग्राम परिक्रमा यात्रा की कार्यशाला का आयोजन

रविवार को कस्बे के करहला रोड पर एक प्रधान जेसीबी लेकर एक जमीन की पैमाइश करने पहुंचा। तभी स्थानीय निवासी राजू ने उसका विरोध किया। वहीं झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रधान व उसके साथी जब पुलिस की मौजूगी में राजू से मारपीट करने लगे तो चरन सिंह सैनी ने इसका विरोध किया। जिसको लेकर प्रधान ने चरन सिंह से भी मारपीट कर दी।

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधान दबंगई को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय है। पूर्व में भी प्रधान द्वारा कोसीकलां में जीएसटी के अधिकारियों के साथ मारपीट कर दी गई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि प्रधान द्वारा एक जमीन बरसाना में खरीदी गई थी। जिसकी पैमाइयस करने वो गया था। कुछ लोग विरोध कर रहे थे। फिलहाल मामला शांत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here