-
गाजियाबाद में हुई सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप
मथुरा। गाजियाबाद के पीजी मोहन स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन-1 रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में आर,आई, एस के छात्र लक्ष शर्मा ने अपनी प्रतिभा और लगन का अद्भुत नमूना पेश करते हुए वन लैप रोड इन लाइन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर ब्रज मण्डल का गौरव बढ़ाया। इस चैम्पियनशिप में उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के सीबीएसई स्कूलों के लगभग डेढ़ हजार से अधिक स्केटर्स ने अपनी एकाग्रता और कौशल से खेलप्रेमियों का दिल जीता।


