- वीक एण्ड की छुट्टी में कान्हा की नगरी में उमडेगी भीड
न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। रामकाज के लिए राष्ट्रीय पर्व सा उल्लास है। 22 जनवरी को सोमवार है। वीक एण्ड पर कान्हा की नगरी में भीड का बेजां दबाव रहता है। शनिवार और रविवार के साथ अब सोमवार का अवकाश भी जुड गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहली बार केशवदेव धनुष बाण धारण किये हुए 22 जनवरी को भक्तों को श्री राम रूप में दर्शन देंगे, भक्तों के लिए यह अद्भुत क्षण होगा। जो लोग अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं वह कान्हा की नगरी में 22 जनवरी को रहने की योजना बना रहे हैं। वहीं चहुंओर रामकाज की धूम मची हुई है। हर कोई इस यज्ञ में अपनी आहुति देने को आतुर है।
यह भी पढ़े: UP News: DM का आदेश, 20 जनवरी तक बंद रहेंगे 5वीं तक के सभी स्कूल, सर्दी के चलते लिया गया फैसला
राम भक्तों की टोलियों का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा है। समाजसेवी सविता सिंह सौरोत ने एक गाने के पोस्टर का विमोचन कैलाश आनंद गिरि जी महाराज से कराया। गाने को विख्यात लोक गायिका संध्या चौधरी ने अपने स्वरों से सुशोभित किया है। गाने की जनता को समर्पित किया गया है। वृंदावन के केशव धाम से यात्रा निकालकर वृंदावन में पधारे श्रद्धालुओं को सुनाया गया गाने को सुनकर लोग झूम उठे।

इस अवसर पर सविता सिंह सौरोत सभी घर घर दीप दीप जलें गाने के प्रचार प्रसार के लिए सुसज्जित रथ लेकर निकली हुई है। हर ब्रजवासी यही सोच रहा है कि वह कैसे 22 जनवरी के उत्सव को धूमधाम से मनाए। कहीं राम कथा हो रही है कोई सुंदरकांड करने की सोच रहा है। कुछ लोग दीपों से अपने पूरे इलाके को सजाने और घरों को रोशन करने की योजना बना रहे हैं। वहीं रामभक्त लगातार लोगों के बीच रह कर लोगों में उत्साह का संचार कर रहे हैं।
इस दौरान केशव धाम के ललित द्वारा सुसज्जित गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर देवेंद्र ईजीनयर, धर्मवीर दरोगा, राकेश प्रधान, हरि मोहन शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, विजय शर्मा, यादराम दरोगा, हरेंदर, धर्मेंद्र, दिनेश, घनश्याम गिरि, धीरज सोलंकी खौलआ आदि मौजूद रहे।

