न्यूज लिंक हिंदी मथुरा। महाराष्ट्र की शिवसेना (उद्धव) सरकार में पूर्व मंत्री रहे आदित्य ठाकरे सोमवार को सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के साथ मथुरा वृंदावन के धार्मिक दौरे पर पहुंचे। जहां कार्तिक पूर्णिमा पर उन्होंने मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। जहां पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में अपना परिवार के साथ माथा टेका। मंदिर के सेवायतों के द्वारा आदित्य ठाकरे का प्रसादी पटका उड़ाकर स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े: UP NEWS : कानपुर – लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, पुलिस ने फिर लिया एक्शन
साथ ही उनको ठाकुर बांके बिहारी लाल का प्रसाद भी भेंट किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी उनके साथ मौजूद रही। मथुरा में जीर्णोद्धार कराए गए पांच सौ प्राचीन श्यामा श्याम मंदिर के लोकार्पण समारोह में शिरकत करने आए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।
यह भी पढ़े: Tunnel Rescue: चर्चा का विषय बनी पानी से उभरी आकृति, सिलक्यारा सुरंग के बाहर प्रकट हुए देवता!
इसके बाद उन्होंने प्राचीन टटिया स्थान में भी दर्शन कर महाराज जी से एकांतिक वार्ता की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह यहां धार्मिक यात्रा पर आए है। बांके बिहारी लाल के दर्शन कर सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री ठाकरे ने राजनीति से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बात करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन के अवसर पर ठाकुर जी के दर्शन होना अपने आप में सौभाग्य की बात है, कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। कार्तिक पूर्णिमा पर दर्शन हुए बहुत अच्छा लगा है।
अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है यह देश वासियों के लिए शुभ है। पत्रकारों के साल में कहा कि वर्ष 2018 में उद्धव साहब स्वयं अयोध्या आए थे और उन्हें नारा दिया था कि पहले मंदिर फिर सरकार। अब कुछ लोग भूल गए हैं। उद्धव जी पहले महाराष्ट्र के सीएम होंगे जो अयोध्या आए और यहां राम लाल के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएंगे।
यह भी पढ़े: Kartik Purnima 2023: घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था के नाम की लगाई डुबकी
वृंदावन में भ्रमण करने के बाद आदित्य ठाकरे मथुरा पहुंचे और विश्राम घाट पर यमुना का पूजन किया इसके बाद उन्होंने द्वारा देश भगवान और श्री कृष्ण जन्म स्थान के भी दर्शन करेंगे इसके बाद श्याम श्याम मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी साथ मौजूद रहीं।