Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के महास्नान के लिए संगम पर उमड़ी भीड़, तीन दिशाओं में स्नान घाट किये गए तैयार

महाकुंभ के ट्रायल के तौर पर इस बार माघ मेला का आयोजन हो रहा है। इसलिए इस स्नान पर्व पर विशेष व्यवस्था की गई है। स्नान घाटों पर महिलाओं के लिए चार हजार से ज्यादा चेंजिंग रूम लगाए गए हैं। संगम पर तीन दिशाओं में स्नान घाट तैयार हो गए हैं।

0
312

न्यूज़लिंक हिंदी, प्रयागराज। सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर दो दिन पहले ही श्रद्धालु संगम पर पहुंचने लगे। बता दे कि शुक्रवार को मौनी अमावस्या का महास्नान है मगर बुधवार से ही कल्पवासियों व साधु-संतों के शिविर, कुटिया फुल होने लगे थे।

वैसे मेला प्रशासन का अनुमान है कि इस मुख्य पर्व पर लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालु पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। इसके मुताबिक ही सभी तैयारियां की गई हैं। वैसे तो मकर संक्रांति स्नान पर्व से ही संगम की रेती पर तंबुओं नगरी बस गई थी।

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर तो पूरी तरह से यह आबाद हो गई थी। लगभग दो लाख तंबू तन गए हैं। करीब चार लाख संत-महात्मा, कल्पवासी और धार्मिक संस्थाओं के लोग मेला में पधार चुके हैं। ठीक संगम पर तीन दिशाओं पर स्नान हो इसके लिए तीनों दिशाओं में स्नान घाट बना दिए गए हैं।

मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद ने बताया कि संगम समेत कुल 12 घाट आठ हजार रनिंग फीट में बनाए गए हैं, जहां लगभग हर मिनट 15 से 16 हजार श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। महाकुंभ के ट्रायल के तौर पर इस बार माघ मेला का आयोजन हो रहा है। इसलिए इस स्नान पर्व पर विशेष व्यवस्था की गई है। स्नान घाटों पर महिलाओं के लिए चार हजार से ज्यादा चेंजिंग रूम लगाए गए हैं। संगम पर तीन दिशाओं में स्नान घाट तैयार हो गए हैं। एक तो संगम नोज पर वृहद घाट बनाया गया है, दूसरा संगम नोज के ठीक सामने अरैल व तीसरा झूंसी साइड में घाट तैयार कराया गया है।

ये भी पढ़ें : Uniform Civil Code: उत्तराखंड विधानसभा में भारत का पहला यूसीसी बिल हुआ पास, जानें सीएम धामी ने सदन में क्या कहा

अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कुल 18 हजार टॉयलेट और साढ़े तीन हजार यूरिनल लगाए गए हैं। मेला के परेड ग्राउंड व स्नान घाटों समेत विशेष स्थानों पर 1800 फैब्रिकेटेड रीइन्फोर्समेंट प्लास्टिक के टॉयलेट लगवाए गए हैं। उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि वाटर एटीएम तथा पीने के पानी का भी प्रबंध कराया गया है।

जोनल मजिस्ट्रेट को लगाया गया
मेला क्षेत्र में चार सुपर जोन हैं। प्रथम सुपर जोन सेक्टर एक व दो तथा अरैल सब सेक्टर में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसी तरह सेक्टर तीन, चार व पांच में एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। एडीएम सिटी मदन कुमार ने बताया कि स्नान पर्व को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती गुरुवार से ही शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : Farmers Protest: दिल्ली में आज कूच करेंगे किसान, धारा 144 लागू, सीमाओं को 24 घंटे के लिए किया गया सील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here