Mauritius: प्राण प्रतिष्ठा के दिन हिंदू कर्मियों की विशेष छुट्टी, मॉरीशस सरकार का बड़ा ऐलान

मॉरीशस में 48.5% आबादी हिंदू है। मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ ने कहा कि यह भावनाओं और परंपराओं के सम्मान का छोटा सा प्रयास है।

0
326

न्यूज़लिंक हिंदी। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश- विदेश में उत्साह है। बता दे कि इस बीच, मॉरीशस सरकार ने हिंदू सरकारी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को दो घंटे की विशेष छुट्टी देने की घोषणा की है। यह विशेष छुट्टी दोपहर दो बजे से दो घंटे तक रहेगी। मॉरीशस में 48.5% आबादी हिंदू है। मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ ने कहा कि यह भावनाओं और परंपराओं के सम्मान का छोटा सा प्रयास है।

पीएम प्रविंद जुगनाथ के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा- कि भारत के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को देते हुए कैबिनेट ने सोमवार 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजे से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने पर सहमति जताई है। यह एक ऐतिहासिक घटना है, क्योंकि यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी की तरह है।

ये भी पढ़ें :Kanpur: मारपीट और गालीगलौज का लगाया आरोप, पूर्व महापौर की बेटी से अभद्रता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

आपको बता दे कि पीएम नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होंगे। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए सभी क्षेत्रों के कई नेता- अभिनेता और हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here