Meerut : 20 युवकों व किशोरों से कुकर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुकर्म का वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

0
191

न्यूज़लिंक हिंदी। मेरठ के एक गांव के 20 से अधिक युवक व किशोरों के साथ कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर धर दबोचा ,पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

15 दिन पहले गांव में युवकों और किशोरों के साथ कुकर्म के मामले में वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस ने एक सप्ताह पहले गांव निवासी आरोपी अजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुख्य रूप से दबिश दे रही थी।

सोमवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह पुत्र गज्जू सिंह से पूछताछ की, तो उसने गांव के ही 20 से अधिक युवक व किशारों के साथ कुकर्म करने के जुर्म को स्वीकार भी कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी कुकर्म की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

साथ ही उनसे अन्य किशोरों के साथ कुकर्म करने और रुपये लेने का दबाव बनाता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध वसूली भी कर रहा था।
इस मामले को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन सहित कई संगठनों ने पुलिस से पूर्ण कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

वीडियो में आरोपी अलग अलग कई किशोरों के साथ कुकर्म करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ितों से बातचीत में ये भी पता चला है कि यह आरोपी अपने साथ भी गलत काम भी करवाता था और उसके बाद युवा व किशोरों के साथ कुकर्म की वारदात को पूर्ण अंजाम भी देता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here