Meerut : जिंदा सख्श का होने जा रहा था पोस्‍टमॉर्टम, सांस चलने पर मच गया हड़कंप, दोबारा अस्‍पताल में हुआ भर्ती

0
235

न्यूज़लिंक हिंदी। मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव के एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया और उसका पोस्टमार्टम होने वाला था।

लेकिन जब शव को पोस्‍टमॉर्टम टेबल पर रखा गया तो उसकी सांसें चलने लगीं। इस घटना से बहुत ही ज्यादा हड़कंप मच गया और युवक को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में डॉक्टरों ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया।

यहां एक जिंदा युवक का पोस्‍टमॉर्टम होने वाला था। यह मामला सरूरपुर थाना क्षेत्र का गोटका निवासी युवक के साथ हुआ वह अपने रिश्तेदार के साथ बुधवार रात बाइक पर सवार होकर अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने ही जा रहा था। तभी सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना पुल पर सामने से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इसके बाद गंभीर घायल युवक सीएचसी में भर्ती भी करवाया गया। जहां से उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को मेडिकल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी भेज दिया। जब पोस्टमार्टम के लिए शव टेबिल पर रखा गया। तभी वहां चिकित्सक ने युवक की सांसे चलती देख उसे मेडिकल दोबारा भेज दिया।

लेकिन, शाम को चिकित्सकों ने उसे पूर्ण रूप से मृत घोषित कर दिया। स्वजन और ग्रामीणों ने मेडिकल के चिकित्सकों पर उपचार में लारवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

इसके बाद उसे सरधना सीएचसी भी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल रेफर कर दिया। गोटका गांव निवासी प्रमोद ने बताया कि बुधवार दोपहर को चिकित्सकों ने उसे मेडिकल में मृत घोषित भी कर दिया। जिसके बाद शव मोर्चरी भेज दिया। तभी गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। किंतु वहां पर जब शव टेबल पर रखा गया। उसी दौरान उसकी सांसे चल रही थी।

जिस पर वहां के चिकित्सक ने दोबारा मेडिकल भी भेज दिया। लेकिन, शाम को चिकित्सकों ने उसे फिर मृत घोषित कर शव मर्चरी भी भेज दिया। ।ग्रामीणों का ये भी आरोप है कि मेडिकल में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान लापरवाही भी बरती है। जिसकी वह जल्द ही लिखित में शिकायत डीएम को करेंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here