न्यूज़लिंक हिंदी, मेरठ। देहली गेट थाने की पुलिस जानलेवा हमले केआरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो बदमाश ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बता दे कि पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर तमंचा तान दिया। आरोपी ने अपने साथी को छुड़ाने की मांग की और खुद की कनपटी पर तमंचा रख पुलिस को आत्महत्या की धमकी दी। इस मामले की जानकारी मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। किसी तरह तमंचा छीनकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जानें पूरा मामला
देहली गेट थाना क्षेत्र के सरायलालदास निवासी मनीष प्रजापति ने राशिद और दानिश आदि के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया था।

जब राशिद को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची तो उसने एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर तमंचा तान दिया और अपने साथी को न छोड़ने पर गोली मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई।
बता दे कि आरोपी को समझाने का बहुत प्रयास किया गया। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर तमंचा रख दिया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा और उसने हवाई फायरिंग भी की। बदमाश ने एसओजी के सिपाही पर पैसे लेकर मामला निपटाने का आरोप लगाया। एक लाख रुपये की रिश्वत एसओजी के सिपाही को देने की कही।
ये भी पढ़ें : DeepFake: जानें क्या है डीपफेक, जो पूरी दुनिया को कर रही है परेशान, पढ़िए पूरी खबर

