आटे में मिलाएं ये एक काली चीज, अगले दिन ही साफ होगा पेट, आंतों की होगी सफाई

0
187

न्यूज़लिंक हिंदी। हेल्दी लाइफ जीने के लिए पाचन तंत्र का सही तरीके से काम करना बेहद ही जरूरी है, पेट साफ न होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट में दर्द, इस समस्या को दूर करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय भी आजमाते हैं। एक ऐसा ही सरल और असरदार घरेलू उपाय है आटे में “काली चीज” मिलाना, जो पेट और आंतों की सफाई में मदद भी कर सकता है।

इस लेख में हम बात कर रहे हैं काले तिल के बारे में जो रोटी के आटे में मिलाने से न सिर्फ आपके भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पेट को साफ रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी बहुत ही मदद करता है।

काले तिल में फाइबर की अच्छी मात्रा भी होती है, जो आपके पेट को साफ रखने में बहुत ही मददगार होती है। इसे खाने से आपके पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और मल त्याग में आसानी होती है।

काले तिल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन होते हैं जो आंतों को हेल्दी भी बनाए रखते हैं, ये आंतों में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। काले तिल कब्ज की समस्या में राहत देने के लिए एक बेहतरीन उपाय भी हैं। इसमें मौजूद फाइबर और हेल्दी फैट आंतों की एक्टिविटी को बढ़ावा देते हैं, जिससे मल त्याग सुगम होता है।

काले तिल में आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है, जो खून की कमी को पूरा करने में बहुत ही सहायक है। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहता है और थकान की समस्या बिल्कुल भी नहीं होती। सबसे पहले आप रोटी का आटा लें, जितना आपको जरूरी हो। इसमें प्रति कप आटे में एक चम्मच काले तिल भी डालें। अगर आप इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आटे के पूरे मिश्रण में काले तिल को भी मिला सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here