MP News: बुर्का पहनकर शादी करने कोर्ट पहुंचा प्रेमी जोड़ा, अचानक बिगड़ी बात, पहुंच गए थाने

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी-प्रेमिका लोगों की नजरों से बचते बचाते शादी करने जिला न्यायालय पहुंच गए। अचानक वहां मौजूद लोगों को दोनों पर शक हुआ।

0
278

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी-प्रेमिका लोगों की नजरों से बचते बचाते शादी करने जिला न्यायालय पहुंच गए। अचानक वहां मौजूद लोगों को दोनों पर शक हुआ। फिर प्रेमी जोड़े से पूछताछ की गई। इसके बाद लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल यह कपल अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर कोर्ट मैरिज करने जिला न्यायालय पहुंचा था।

कपल को देखर वहां मौजूद लोगों को दोनों पर शक हुआ। पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका के साथ एक और शख्स मौजूद था। उसे भी लोगों ने थाने पहुंचा दिया।

ये भी पढ़े : Rajasthan: ‘खूब बच्चे पैदा करो, मकान PM मोदी देंगे ‘, भजनलाल सरकार में मंत्री बाबूलाल खराड़ी का बयान

पुलिस कर रही मामले की जांच
कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया कि “बुर्का पहनकर प्रेमी, प्रेमिका कोर्ट मैरिज करने पुराने कोर्ट आए थे। यहां संदेह होने पर लोगो ने इन्हें पकड़ लिया. उनके साथ एक व्यक्ति भी था, सभी को पुलिस थाने लाया है। इसमें युवक और युवती बालिक हैं. दोनों एक ही समाज के हैं। खकनार थाने के जामनिया गांव के रहने वाले है, वहां से ये भागकर गुजरात चले गए थे। मंगलवार को पुराने कोर्ट पहुंचे, लेकिन इन्हें लोगों पुलिस को सौंपा है। इस मामले में हमने खकनार थाना में चर्चा की है। खकनार थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज है, इन्हें खकनार पुलिस को सौंपा जाएगा।”

ये भी पढ़े : अखिलेश यादव की चेतावनी को ठेंगा दिखा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य? अयोध्या गोलीकांड पर दिया बड़ा बयान

युवक से बाघ की खाल बरामद
मंडला जिले में वन्य प्राणी तस्करी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। बिछिया थाना में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बाघ की खाल लेकर मेढा ताल में बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बाघ की खाल बरामद हुई। आरोपी की पहचान फूलचंद निवासी बाकल थाना उगली जिला सिवनी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 2′,9,49, B 50,51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here