अब नई स्टारकास्ट के साथ आया करण अर्जुन 2 का टीजर, इस ट्रेलर में करण अर्जुन की रीमेक की झलक साफ दिखाई दे रही है।
इतना ही नहीं ट्रेलर में सीनियर एक्ट्रेस जरीना वहाब राखी वाले किरदार में नज़र आई हैं। और जो उनका यादगार डायलोग मेरे करण अर्जुन आएंगे बोलती हुई नजर भी आ रही हैं, असल फिल्म के मशहूर विलेन अमरीष पुरी के रोल में प्रकाश राज नजर आ रहे हैं।
और बात करें करण अर्जुन की तो सलमान खान और शाहरुख खान के इस यादगार रोल में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर में रणबीर कपूर को शाहरुख खान बनाया है जबकि रणवीर सिंह को सलमान खान वाले किरदार में दिखाया दिया है।
और ये भी बता दें आपको कि साल 1995 में करण अर्जुन नाम की मूवी रिलीज हुई थी। जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान के अलावा काजोल और ममता कुलकर्णी भी लीड रोल में थी।
फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर बेस्ड बनी हुई है। जिसमें दोनों हीरो का पहले जन्म में कत्ल हो जाता है। और अगले जन्म में वो अलग अलग जगह पर जन्म लेते हैं।
लेकिन परिस्थितियां फिर उन्हें एक ही जगह पर ले आती हैं। उन्हें अपने पिछले जन्म की मां भी मिल जाती है। नए जन्म में दोनों अपना बदला पूरा भी करते हैं।