न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर को 23 जनवरी को 3 करोड़ 17 लाख रुपये का दान मिला। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे। इसके अलावा देश दुनिया से तमाम राम भक्तों ने ऑनलाइन दान प्रभु श्री राम को भेजा है।
ये भी पढ़े : ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन को दिया बड़ा झटका, अकेले लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, हो गया ऐलान
डॉक्टर मिश्रा के अनुसार मंगलवार 23 जनवरी को 5 लाख से ज्यादा रामभक्तों ने दर्शन किया है। दर्शन सुव्यवस्थित हो इसके लिए प्रशासन से वार्ता करके व्यवस्था की जा रही है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक करके नई रणनीति तैयार की है।
उन्होंने अयोध्या के आसपास के संघ के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वह मंदिर में साफ सफाई की जिम्मेदारी स्वीकार कर लें और सुव्यवस्थित मंदिर दर्शन जारी करने में सहयोग करें।

